माना जा रहा है कि 14 व 15 अप्रैल की रात को तड़के रणबीर और आलिया के फेरे आर के हाउस में हो सकते हैं। 18 या 19 अप्रैल को मुंबई में दोनों की शादी का रिसेप्शन भी प्लान किया जा रहा है।
![]() |
रणबीर कपूर - आलिया भट्ट |
सूर्य के मीन मल मास के खत्म होते ही 15
अप्रैल को शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर अब मुंबई
पुलिस की खुफिया शाखा के अलावा स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें भी
टिक गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फ्लैट्स के अलावा आर के हाउस की
भी सघन निगरानी की जा रही है। इन इमारतों में दोनों की जोड़ी को नया
नाम ‘रणबेलिया’ (#Ranbalia) भी मिला है। जानकारी के मुताबिक मां नीतू कपूर
के निर्देश के बाद रणबीर कपूर ने अपनी बैचलर पार्टी अब अपनी सोसाइटी में
बने बैंक्वेट हॉल में ही करने का फैसला किया है`।
0 Comments